{"_id":"589b4a684f1c1b905237a200","slug":"each-house-will-have-a-job-to-come-to-congress-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस आई तो हर घर से एक को मिलेगी नौकरी : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस आई तो हर घर से एक को मिलेगी नौकरी : हरीश रावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के थलनदी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नेगी ने आपको जो सपने दिखाए हैं, उन्हें हम दोनों मिलकर पूरा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही रुके हुए विकास कार्यों को गति देकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सुरेंद्र सिंह नेेगी के पक्ष में वोट देने को कहा।
विज्ञापन
देवी रोड स्थित सर्कस मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर 2020 तक प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में उत्तराखंड छह चुनिंदा राज्यों में शामिल है। कोटद्वार में विकास दिखता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को बागी, दागी और रागी बताया।
विज्ञापन
कहा कि इन लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाकर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया है। जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कोटद्वार के विकास की बात कर रहे हैं, जबकि इन्होंने लैंसडौन और रुद्रप्रयाग में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी। उन्होंने लोगों से क्षेत्रीय विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया।