{"_id":"54a131f9e4a42e5e8053f4089aaa29a2","slug":"dun-vs-rudraprayag-final-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून और रुद्रप्रयाग में होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून और रुद्रप्रयाग में होगी खिताबी भिड़ंत
पौड़ी
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 साल से कम आयु वर्ग के बालकों की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार दो फरवरी को देहरादून और रुद्रप्रयाग के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में देहरादून और रुद्रप्रयाग की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रुद्रप्रयाग ने अल्मोड़ा 6-5 गोल से हराया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच के अंत दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं किए जाने पर टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें रुद्रप्रयाग ने अल्मोड़ा को 6-5 के स्कोर से पराजित किया।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में देहरादून ने पिथौरागढ़ को एक गोल से पराजित किया। इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। खेल के दूसरे हाफ में देहरादून ने एक गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया, जबकि पिथौरागढ़ की टीम खेल के अंत तक कोई गोल नहीं कर पाई। इससे पहले हुए प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैचों में देहरादून ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ ने कोटद्वार को पराजित किया। इन मैचों में रेफरी सुरेंद्र सिंह नेगी, ललित बिष्ट, सुदर्शन नेगी, योगेंद्र पटवाल थे। उपनिदेशक खेल डॉ. धर्मेद्र भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। ब्यूरो