फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda: Municipality got fogging and spraying of pesticide done

दुगड्डा: नगर पालिका ने कराया फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव

Sat, 05 Oct 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dugadda: Municipality got fogging and spraying of pesticide done

विज्ञापन
दुगड्डा। बरसात के बाद डेंगू के खतरे को देखते हुए नगरपालिका परिषद की ओर से चारों वार्डों में आवश्यक जगहों पर ब्लीचिंग का छिड़काव व फाॅगिंग कराई जा रही है। दुगड्डा नगर क्षेत्र में अपशिष्ट के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्रांउड नहीं है। नगर का कचरा निस्तारण के लिए चूनाधारा के पास पालिका की ओर से अस्थायी व्यवस्था की गई है। पालिका की ओर कचरा एकत्र करने की डोर-टू-डोर व्यवस्था होने के बावजूद कुछ लोग जागरूकता के अभाव में खुली जगहों पर कचरा फेंक रहे हैं। पर्यावरण मित्र ऐसे कचरे को एकत्र करने का प्रयास करने में जुटे हैं। वहीं, पालिका क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए मच्छरों से नगर को सुरक्षित रखने के लिए नगरपालिका की ओर से जरूरी जगहों पर ब्लीचिंग का छिड़काव व फाॅगिंग कराई जा रही है। लोग कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग के बावजूद मच्छरों से निजात नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कीटनाशक की मात्रा बढ़ाने की मांग की। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि रसायन छिड़काव के लिए जो मात्रा निर्धारित की गई है, वह सही है। रसायन की निर्धारित मात्रा से अधिक प्रयोग करने पर यह मानव जीवन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed