{"_id":"5d31d11c8ebc3e6cb568416f","slug":"due-to-lack-of-drainage-facility-the-waterlogging-happening-in-manpur-kotdwar-news-drn313425787","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में पानी की निकासी नहीं होने से मानपुर में हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में पानी की निकासी नहीं होने से मानपुर में हो रहा जलभराव
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल टाकीज-सिम्मलचौड़ मार्ग पर ड्रेनज के लिए वर्ष 2016 में लोनिवि की ओर से बनाई गई एक नाली मानपुर निवासी एक व्यक्ति के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। बरसात में नाली का पूरा पानी उक्त व्यक्ति के घर में जमा हो जाता है। उन्होंने लोनिवि दुगड्डा से नाली का ढाल ठीक करने की मांग उठाई है।
मानपुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रकाश कुकरेती ने बताया कि लोनिवि दुगड्डा ने वर्ष 2016 में सिनेमा रोड पर बरसाती पानी के निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया। उनका आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने उनके घर के सामने पानी की निकासी के लिए नाली में ढाल नहीं दिया जिससे बारिश के दिन पूरा बरसाती पानी उनके घर के आंगन में जमा हो जाता है। अधिक बारिश होने पर पानी घर के अंदर घुस जाता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि जल भराव होने पर मक्खी मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों से लगातार नाली का ढाल ठीक करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नाली का ढाल ठीक करने की मांग की है, ताकि उनके घर में जल भराव की स्थिति न हो।
लोनिवि दुगड्डा की जेई रोमा भारद्वाज ने कहा कि पानी की निकासी के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर नाली का ढाल ठीक कराया जाएगा।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल