{"_id":"66a67c1a983077e3c60ec443","slug":"due-to-broken-tube-well-railway-workers-and-passengers-were-troubled-for-water-all-day-long-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-465552-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नलकूप खराब होने से दिनभर पानी के लिए परेशान हुए रेलकर्मी व यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नलकूप खराब होने से दिनभर पानी के लिए परेशान हुए रेलकर्मी व यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के नलकूप में तकनीकी खराबी आने से नलकूप संचालित नहीं हो सका। दो दिन से रेलवे काॅलोनी और रेलवे स्टेशन पर पानी का संकट बना हुआ है। रविवार को नजीबाबाद से आए तकनीकी कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर बिजली की लाइन में फाल्ट को तलाश कर मरम्मत की। जिससे शाम के समय जलापूर्ति हो सकी।शुक्रवार की रात को रेलवे के बुकिंग कार्यालय परिसर में पानी की पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बहा। जिससे शनिवार सुबह बुकिंग कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ था। पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए नजीबाबाद से कर्मचारी पहुंचे थे। दिनभर जर्जर पाइप लाइन की मरम्मत का काम चला। पाइप लाइन को दुरुस्त किया, तो तकनीकी खराबी के कारण नलकूप नहीं चला। जिससे शनिवार दोपहर से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, रेलवे काॅलोनी और रेलवे से जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। गर्मी में जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिलने से रेल कर्मचारी और रेल यात्री परेशान रहे।
रविवार दोपहर नजीबाबाद से फिर से तकनीकी कर्मचारी पहुंचे। बिजली की आंख मिचौनी के कारण घंटों तकनीकी खराबी का पता नहीं लगा। काफी मशक्कत के बाद फाल्ट को तलाश कर दुरुस्त किया। इसके बाद शाम को पानी की आपूर्ति संभव हो सकी। जिससे रेलकर्मियों के परिवारों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे के नलकूप से जुड़ी विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। इस कारण नलकूप संचालित न होने से पानी की किल्लत हुई। फाल्ट को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - आशीष बिष्ट, स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार