{"_id":"dce85980a286421ff4ea3996733a0504","slug":"drunked-husbend-dowry-harrassment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर शराब पीकर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर शराब पीकर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो / अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के झंडीचौड़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
महिला ने अपने रुड़की निवासी पति पर उसकी पांच वर्षीय बेटी को जबरन उसके मायके से उठाकर ले जाने की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सोनम उर्फ पायल का विवाह 31 दिसंबर 2006 को सरस्वती विहार, रूड़की निवासी युवक सुरेश ठाकुर पुत्र हरनाम ठाकुर के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट कर दहेज लाने की बात कहता था। दहेज देने में असमर्थता जताने पर सोनम का पति उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है।
परेशान होकर वह एक माह पूर्व झंडीचौड़ उत्तरी गांव में अपने मायके आकर रहने लगी।
सोनम ने कहा कि उसका पति सुरेश झंडीचौड़ उत्तरी में मायके आकर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। कहा कि उसकी पांच साल की बेटी मायके में नानी के साथ रहती है और यहीं पर पढ़ती है।
विज्ञापन
नौ जनवरी को उसका पित सुरेश नशे में धुत होकर आया और उसकी पांच वर्षीय बेटी को जबरन उठाकर अपने साथ रूड़की ले गया। महिला ने सीओ कार्यालय में अपनी और बेटी की जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है।