फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water supply stopped in Kachhi Nali Padampur for five days

Kotdwar News: कच्ची नाली पदमपुर में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 24 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped in Kachhi Nali Padampur for five days
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर के पदमपुर वार्ड और मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी मार्ग पर पेयजल संकट गहरा गया है। पदमपुर गढ़वाली टंकी स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप की मोटर खराब होने से कच्ची नाली क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है जबकि मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने के बाद से 15 दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है।
पदमपुर कच्ची नाली निवासी जवाहर ध्यानी, शैलेश, सच्चिदानंद ध्यानी, दीपक बिंजोला, दुर्गेश मैंदोला और अंबरीश राणा ने बताया कि उनके क्षेत्र में सिंचाई विभाग के नलकूप से पेयजल आपूर्ति होती है। पांच दिन पहले मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। अब लोगों को इधर-उधर से पानी ढोकर काम चलाना पड़ रहा है। समाजसेवी गोली बिष्ट ने ट्यूबवैल की जल्द मरम्मत कराने और तब तक टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी मार्ग पर उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से पेयजल लाइन बिछाने के दौरान पुरानी लाइन और घरेलू कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जीआई पाइप क्षतिग्रस्त करने के बाद मरम्मत के नाम पर प्लास्टिक के पाइप लगाए गए हैं। उन्होंने जीआई पाइप से मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप में खराबी की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवपुर वार्ड में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जांच और मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
- शूरवीर सिंह चौहान, जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed