फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water scheme stalled for one month, carrying water from two km away source

Kotdwar News: एक माह से पेयजल योजना ठप, दो किमी दूर स्रोत से ढो रहे पानी

Sun, 03 Sep 2023 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 03 Sep 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme stalled for one month, carrying water from two km away source
फाेटो
विज्ञापन




आपदा में गदेरे के उफान से बह गया था योजना का स्रोत

कलिगाड के ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल न करने पर आंदोलन की दी चेतावनी



संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक की रौता पेयजल योजना एक माह से ठप पड़ी है ऐसे में ग्राम पंचायत कलिगाड के लोगों को करीब दो किमी. दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी जलसंस्थान की ओर से योजना से आपूर्ति बहाल नहीं की गई। चेताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।




करीब 30 वर्ष पूर्व पांच किमी. दूर गदेरे से कलिगाड तल्ली गांव के लिए रौता पेयजल योजना बनाई गई थी। गत माह अतिवृष्टि से क्षेत्र में आई आपदा में गदेरे के उफान से योजना का स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग लगातार विभाग से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।स्थानीय नागरिक ओमप्रकाश, लक्ष्मी देवी, सरोजनी देवी, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह से गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है जिस कारण गांव के लोग परेशान हैं। लोग करीब दो किमी. दूर प्राकृतिक स्रोत पर जाकर नहाकर रहे हैं और कपड़े धो रहे हैं। घर के लिए पानी सिर पर ढोकर ला रहे हैं। मवेशियों के लिए पानी नहीं होेने के कारण उन्हें भी प्राकृतिक स्रोत तक ले जाना पड़ रहा है। वहीं जलसंस्थान के जेई किरन कुमार शर्मा का कहना है कि आपदा में रौता पेयजल योजना का पूरा स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है। ठेकेदार को मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह तक गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed