फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water crisis will end in 54 villages of Jaiharikhal

Kotdwar News: जयहरीखाल के 54 गांवों में दूर होगा पेयजल संकट

Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis will end in 54 villages of Jaiharikhal
पेयजल निगम कोटद्वार ने जल जीवन मिशन के तहत अमतोला पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। 1673.69 लाख की लागत से बनने वाली इस पेयजल योजना के लिए विभाग ने ई टेंडर जारी कर दिए हैं। पेयजल योजना के निर्माण से जयहरीखाल ब्लाक के अधारियाखाल क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों के 54 गांवों को पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लाक के अधारियाखाल क्षेत्र के गांवों में गदेरों से छोटी-छोटी पेयजल योजनाएं बनाई गई थीं। वर्तमान में जहां गदेरों में जल स्तर घट चुका है वहीं देखरेख और मरम्मत के अभाव में पेयजल योजनाएं खस्ताहाल होने से पालकोट, जलेथा, नावागैर, खुब्बू, गुणखिल तल्ला, गुणखिल मल्ला, पडियारगांव, सोनकटला समेत आसपास के पचास गांवों के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल योजना के निर्माण की मांग उठाते आ रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर पेयजल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत अमतोला पेयजल योजना के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की ओर से पेयजल योजना के निर्माण के लिए 1673.69 लाख की धनराशि स्वीकृत होने के बाद विभाग ने ई टेंडर जारी कर दिए हैं। अधरियाखाल में मुख्य टैंक का निर्माण कराकर सभी गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
अमतोला पंपिंग योजना के लिए ई टेंडर जारी किया गया है। बडगांव के निकट अमतोला गदेरा में योजना स्थापित की जाएगी। योजना से 50 से अधिक गांवों को पेयजल की सुचारु आपूर्ति की जाएगी। - बालम सिंह नेगी, सहायक अभियंता पेयजल निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed