{"_id":"68237d16f84c42e4960ae3ad","slug":"drinking-water-crisis-in-two-villages-of-gram-panchayat-saruda-hanumanti-since-two-days-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-689377-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ग्राम पंचायत सरूड़ा हनुमंती के दो गांवों में दो दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ग्राम पंचायत सरूड़ा हनुमंती के दो गांवों में दो दिन से पेयजल संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरूड़ा हनुमंती में दो दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल संकट के कारण हाईस्कूल हनुमंती में मध्याह्न भोजन बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने पेयजल लाइन से छेड़छाड़ कर पेयजल आपूर्ति को प्रभावित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत सरुड़ा हनुमंती के अंतर्गत राजस्व ग्राम सरूड़ा और गैनोली के लिए 40 साल पहले सैलानी गांव के पेयजल स्रोत से पेयजल लाइन बिछाई गई। जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पिछले साल पेयजल योजना की मरम्मत कराई गई। आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल स्रोत से लगी भूमि के स्वामी सैलानी गांव निवासी आजाद सिंह की ओर से पेयजल लाइन के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे दोनों गांवों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
साथ ही राजकीय हाईस्कूल हनुमंती में भी पेयजल संकट बना हुआ है। पानी के अभाव में स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि गत 6 मई को पेयजल लाइन के पाइप चोरी कर लिए गए, जिस पर ग्रामीणों ने पेयजल लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की थी, लेकिन गत 11 मई को शाम 5 बजे से गांव में पुन: पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
स्रोत में जाने पर पता चला कि पाइप पुन: चोरी हो गए हैं और पेयजल लाइन के शेष भाग में 7 मीटर भीतर तक पत्थर, प्लास्टिक व लकड़ी डाली गई थी। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत प्रशासक रजनी देवी, प्रमिला देवी, अर्जुन सिंह, निकिता, राजेश्वरी देवी, बृजमोहन और बीना देवी आदि शामिल रहे।
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या और उसके कारण बताए हैं। बुधवार को पेयजल निगम व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गांव में पहुंचकर पेयजल योजना का निरीक्षण करेगी। जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-सोहन सिंह सैनी, एसडीएम कोटद्वार