{"_id":"615b30488ebc3e9baf368a11","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-grastonganj-kotdwar-news-drn3924339112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रास्टनगंज में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रास्टनगंज में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर एक ग्रास्टनगंज में एक बार फिर से ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पेेयजल किल्लत से जूझ रही हजारों की आबादी पानी के टैंकर से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रास्टनगंज में स्थापित ट्यूबवेल से सनेह क्षेत्र के ग्रस्टनगंज, रतनपुर, कुंभीचौड़ आदि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पिछले दो दिनों से ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। गर्मी में क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिक राजेश थपलियाल, जयप्रकाश ध्यानी, रतन सिंह भंडारी, गंगाराम देवरानी, भरोसानंद नैथानी ने जलसंस्थान पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रत्येक एक से दो महीने में ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाती है, जिसकी मरम्मत में विभाग सात से दस दिन तक लगा देता है। बार-बार फुंक रही मोटर का विभाग कोई समाधान नहीं निकाल पा रहा है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रास्टनगंज के ट्यूबवेल की मोटर फुंकने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल पहुंचाया जा रहा है। ट्यूबवेल की मरम्मत होने में दो दिन का समय और लग सकता है।
- प्रीति, जेई जलसंस्थान कोटद्वार