फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking Water Corporation workers protest on non-payment of salaries for four months

चार माह से वेतन न मिलने पर पेयजल निगम कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 25 Mar 2021 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Corporation workers protest on non-payment of salaries for four months
कोटद्वार में पेयजल निगम के कार्यालय में वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पेयजल निगम कर्? - फोटो : KOTDWAR
जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन के बैनर तले पेयजल निगम कर्मियों ने चार माह से वेतन का भुगतान न होने के विरोध में पेयजल निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी यदि दो दिन में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पेयजल निगम कर्मी जानकीनगर स्थित निर्माण शाखा, पेयजल निगम कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल निगम के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चार माह से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। पूर्व में मुख्य अभियंता गढ़वाल ने आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान किया जाएगा और शेष एरियर का भुगतान भी मार्च, 2021 तक कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक वेतन और शेष एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि वेतन के अभाव में कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। स्थिति यह है कि कर्मचारी लोन की किश्त तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नगदीकरण, ग्रेज्युटी, पेंशन आदि देयकों का भुगतान समय से नहीं हो रहा है। होली का त्योहार नजदीक होने से परेशानी और बढ़ गई है। प्रदर्शन करने वालों में कोटद्वार शाखा अध्यक्ष योगेंद्र नाथ, सचिव वाचस्पति भट्ट, आनंद सिंह, खड़क सिंह, बलवीर, आशीष, ताजवीर, गीता, उमेश चतुर्वेदी, नीरज, छुट्टन सिंह, हुकुम सिंह और कांति लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed