फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dr. Deepika has taken charge as a physician at the base hospital.

Kotdwar News: बेस अस्पताल में डॉ. दीपिका ने बतौर फिजिशियन ने कार्यभार संभाला

Tue, 09 Dec 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 09 Dec 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Dr. Deepika has taken charge as a physician at the base hospital.
मरीजों को मिलेगी कुछ राहत, फिजिशियन के स्वीकृत पांच पदों में से तीन अब भी पड़े हैं खाली
विज्ञापन

कोटद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपिका ने राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में बतौर फिजिशियन कार्यभार ग्रहण किया। अब अस्पताल में दो फिजिशियन होने से मरीजों को कुछ राहत मिलेगी।
राजकीय बेस अस्पताल में फिजिशियन के पांच पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल एक ही फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी कार्यरत हैं। डॉ. ध्यानी के अवकाश पर होने अथवा मेडिकल कैंप या वीआईपी ड्यूटी में जाने से अस्पताल आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा था। इसके अलावा ऑपरेशन, आईसीयू, जनरल वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड का दायित्व भी इकलौते फिजिशियन के कंधों पर होने पर ओपीडी में पूरा समय मरीजों को नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के निरंतर पत्राचार और क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के प्रयासों से एक फिजिशियन की तैनाती हो गई है। स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर सीएचसी बीरोंखाल की मेडिकल अफसर डॉ. दीपिका ने फिजिशियन के रूप में मंगलवार से बेस अस्पताल में अपनी सेवाएं देना शुरू कीं। डॉ. दीपिका के अस्पताल पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी ने स्वागत किया। इस मौके पर रजत भट्ट, विमल ध्यानी, डीएस नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed