{"_id":"57af57c94f1c1be82cee45c8","slug":"door-to-door-trying-to-raise-partner-to-treat-panse","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी के इलाज के लिए घर-घर जाकर जुटा रहे पैंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी के इलाज के लिए घर-घर जाकर जुटा रहे पैंसे
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंदा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर। दोपहर कड़ी धूप या तेज बारिश में यदि आपके दरवाजे की घंटी बजे तो दरवाजा जरूर खोलें। हो सकता है कुछ बच्वे हाथ में बॉक्स लेकर आपसे आर्थिक सहयोग मांगे। ये बच्चे अपने लिए नहीं बल्कि केंसर से पीड़ित अपने बीमार साथी के लिए धनाराशि एकत्र कर रहे हैं। बच्चों की अपने दोस्त के प्रति प्रेमभावना और लगन से अब तक एक लाख से अधिक धनराशि जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
श्रीकोट निवासी देवाशीष नेगी देवभूमि पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। देवाशीष त्वचा केंसर रोग से पीड़ित है। देवाशीष के दोस्त सागर ममंगाई ने बताया कि पहले देवाशीष को ब्रेन ट्यूमर था। दिल्ली में ब्रेन ट्यृमर का ऑपरेशन करने बाद देवाशीष को स्किन केंसर की समस्या भी हो गई। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन देवाशीष को दिल्ली से ऋषिकेश एम्स ले आए हैं। सागर ने कहा कि जब स्कूल में दोस्तों के देवाशीष की स्थिति के बारे में पता चला तो सबने मिलकर उसकी मदद काने का निर्णय लिया। देवाशीष की सहपाठी अचला नौटियाल ने बताया कि सभी दोस्तों ने टीम बना कर धनराशि एकत्र करने का निर्णय लिया। अचला व कोस्तुव रावत ने बताया कि स्कूल में ही वह 90 हजार से अधिक की धनराशि एकत्र कर चुके हैं। अब वह शहर में लोगों से आर्थिक सहयोग मांग रहे हैं। वहीं अपने दोस्त के प्रति प्रेम व सहयोग की लगन देख कर शहरवासी भी बच्चों का आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि देवाशीष की मदद के लिए इच्छुक व्यक्ति उनके स्कूल में संपर्क कर सकता है। बच्चों ने तहसील प्रशासन, गढ़वाल विवि, मेडिकल कालेज, एनआईटी के अधिकारियों व छात्रों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन