फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dog saved the life of youth

कुत्ते ने बचाई युवक की जान

Thu, 24 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Thu, 24 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dog saved the life of youth
युवक पर सुअर ने हमला कर दिया - फोटो : amarujala
पौड़ी जिले के बालीकंडारस्यू पट्टी क्षेत्र के ग्राम बुरांसी चुनिया गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर सुअर ने हमला कर दिया। युवक के साथ गए कुत्ते ने उसकी जान बचाई। युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उनके शोर मचाने पर सुअर जंगल की तरफ चला गया।       
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमर सिंह (29) पुत्र बरदास सिंह बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे घर के समीप खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान सुअर ने उस पर हमला कर दिया। अमर सिंह ने बताया कि जब सुअर ने उस पर हमला किया तो उसका पालतू कुत्ता सुअर पर झपट पड़ा। इसके बाद सुअर उसे छोड़कर कुत्ते पर हमलावर हो गया।
विज्ञापन


उसने शोर करके आसपास काम कर रहे अन्य किसानों को बुलाया। जब तक लोग आते सुअर उसे घायल कर चुका था। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि अमर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जंगली सुअरों के आतंक से किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन जंगली सुअरों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed