{"_id":"57a4c8744f1c1bc3762bafbd","slug":"do-not-forget-to-exercise-insurance-card-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कार्ड बनाने मेें कोताही न बरतें : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कार्ड बनाने मेें कोताही न बरतें : नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आशा कार्यकत्रियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बीमा कार्ड बनाने में कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर मेें 15 अगस्त तक बीमा कार्ड बनाने के कैंप का स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ बीपीएल के साथ एपीएल श्रेणी के लोगों को भी दिया जाएगा, लेकिन इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले और पहले से बीमा योजना का लाभ ले रहे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। अब प्रदेश वासियों को एक लाख पच्चहतर हजार रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए देश के जाने माने अस्पतालों से टाईअप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बीमा कार्ड के तहत हाथ पांव टूटने पर रॉड लगाने, हृदय रोग, कैंसर और न्यूरो सर्जरी के अलावा 1206 सामान्य और 459 गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद डिप्टी सीएमओ एनके त्यागी ने आशा कार्यकत्रियों को फार्म भरने और इसके लिए आवश्यक कागजातों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, गिरिराज किशोर हिंदवाण, भरत नेगी, स्वर्ण सिंह, सुनीता बिष्ट, डा. एनके जखमोला, सुनीता देवी, बीबी ध्यानी, विजय माहेश्वरी व प्रमोद रावत मौजूद थे।
विज्ञापन