फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Distributed checks of aid amount to 167 beneficiaries

167 लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक बांटे

Tue, 07 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Distributed checks of aid amount to 167 beneficiaries
कोटद्वार में श्रम विभाग के कार्यक्रम में लाभार्थियों को चैक वितरित करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रा - फोटो : KOTDWAR
श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रम व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने 167 लाभार्थियों को कुल 96 लाख 62 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को एक हजार कंबल भी बांटे गए। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश में श्रमिक हित में सर्वाधिक योजना संचालित करने वाला पहला राज्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां श्रमिकों के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं संचालित हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक श्रमिक के साथ खड़े होने का संकल्प लिया है। इसके तहत जहां साढ़े चार साल में सभी 13 जिलों में 3.5 लाख श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया, वहीं उन्हें सिलाई मशीनें, साइकिलें और छाता आदि सामान दिए गए। इस मौके पर उन्होंने 35 महिलाओं को प्रसूति चेक, 106 श्रमिकों को कन्या विवाह के लिए चेक और 27 श्रमिक आश्रितों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीपी जुयाल, वन मंत्री के ओएसडी कुलदीप रावत, पीआरओ सीपी नैथानी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजपाल राजपूत, पार्षद सुभाष पांडेय, नीरूबाला खंतवाल, लीला कर्णवाल, राकेश मित्तल, प्रदीप सैनी और धर्मवीर गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्वालगढ़ गदेरे में नवनिर्मित मोटर पुल का लोकार्पण
कोटद्वार। पुराने हरिद्वार मार्ग पनियाली-डिग्री कालेज-मवाकोट मार्ग पर ग्वालगढ़ गदेरे में 1.82 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का लोकार्पण मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सुखरो पुल भी अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगा। इन पुलों के बनने से भाबर के गांवों का स्वरूप बदल जाएगा। साथ ही मालन नदी में भी शीघ्र ही 300 मीटर स्पान डबल लेन पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों में हल्दूखाता में तैयार विद्युत सब स्टेशन, कण्वाश्रम में जिला योजना से निर्मित 5 पर्यटक आवास गृह, कोल्हूचौड़ में निर्मित आवास गृहों और चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। कहा कि राज्य योजना से 16 करोड़ की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इन सड़कों के शिलान्यास के साथ ही मेडिकल कालेज व केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास भी इसी माह कराया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता हो चुकी है। बलवंत सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, हरि सिंह पुंडीर, उदय सिंह नेगी, किशन सिंह नेगी, राकेश मित्तल, किशन सिंह गुसाईं, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, दाताराम केष्टवाल, प्रमोद केष्टवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, गोपाल दत्त जखमोला, विमला देवी, गीता नेगी लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, एई सुदेश बिंजोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed