फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Disaster affected people of Ratanpur Baheda source demonstrated in Tehsil

Kotdwar News: रतनपुर बहेड़ा स्रोत के आपदा प्रभावितों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected people of Ratanpur Baheda source demonstrated in Tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के रतनपुर बहेड़ा स्रोत के आपदा प्रभावितों ने कोटद्वार तहसील में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम का घेराव कर प्रभाविताें के रहने-खाने की व्यवस्था करने की मांग की।
आठ और 13 अगस्त की रात को खोह नदी के उफान के कारण रतनपुर बहेड़ास्रोत क्षेत्र में बाढ़ आने से लोगों के मकान ढह कर बह गए थे। उनकी किसी के सुध नहीं लेने पर आक्रोशित आपदा प्रभावित कोटद्वार तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद वे एसडीएम सोहन सिंह सैनी के पास पहुंचे, लोगों ने प्रशासन पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कहा कि बाढ़ में उनका मकान बह गया है। मकान के अंदर कपड़े, राशन, पैसे, जेवर, बर्तन सब बह गया है। उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। लेकिन, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वे बिना खाए-पिए पिछले एक सप्ताह से प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहे हैं। बच्चे बीमार पड़ने लग गए हैं। प्रशासन न तो उनकी ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था कर रहा है और न ही उन्हें सुरक्षित जगह उपलब्ध करा रहा है। यही नहीं उनसे वोट मांगने वाले नेता भी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से रतनपुर बहेड़ा स्रोत के आपदा प्रभावितों के लिए राहत शिविर लगाने और उनकी बही भूमि और मकान के बदले मुआवजा और भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed