{"_id":"673e14f05d75eb1e2904bb66","slug":"dhruva-in-frog-race-and-lakshya-first-in-spoon-race-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-552361-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: फ्रॉग रेस में ध्रुव व स्पून रेस में लक्ष्य प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: फ्रॉग रेस में ध्रुव व स्पून रेस में लक्ष्य प्रथम
विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के श्री गुरु राम राय स्कूल कण्वघाटी में छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। फ्रॉग रेस में ध्रुव और स्पून रेस में लक्ष्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार बडोला, विभाकर डबराल और राजेश कुकरेती ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं के जीवन में खेल भी जरूरी है। आकांक्षा ने मशाल लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाया। कक्षा एक के बच्चों ने स्वागत गीत और कक्षा सातवीं की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजित फ्रॉग रेस में नर्सरी कक्षा में ध्रुव, कबीर, रेयांश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर फर्राटा दौड़ में आयुषी, आकांक्षा, आरुषि क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। स्पून रेस में लक्ष्य, अंशिका, आयुषी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान पाया। क्रिकेट मैच में रमन हाउस ने टैगोर हाउस को पराजित किया। इस अवसर पर लक्ष्मी रावत, ज्योति नेगी, प्रियंका भंडारी, आकांक्षा बिष्ट, दीपक गौड़, अमित गुसाईं और गौरव गौड़ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंजू डबराल और शोभा कौल ने संयुक्त रूप से किया।