फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dhangu Development Committee is gathering public support for the construction of Singtali motor bridge

सिंगटाली मोटर पुल निर्माण के लिए ढांगू विकास समिति जुटा रही जनसमर्थन

Mon, 31 Jan 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dhangu Development Committee is gathering public support for the construction of Singtali motor bridge
ढांगू विकास समिति ने गढ़वाल एवं कुमाऊं को जोड़ने वाले सिंगटाली मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। समिति ने इस संबंध में यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को पत्र भेजे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण से पौड़ी जिले के कई ब्लाकों के करीब एक हजार गांवों को जहां सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, वहीं इससे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की दूरी कम होगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। कहा कि 18 मई, 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सिंगटाली मोटर पुल को पूर्व में चयनित स्थान पर बनाने संबंधी शासनादेश जारी किया था। आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय निष्क्रियता और राज्य सरकार की क्षेत्र के प्रति उदासीनता के कारण पुल निर्माण की दिशा में धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रत्याशियों के समक्ष पुल निर्माण का मुद्दा उठाने की मांग की। कहा कि सिंगटाली मोटर पुल निर्माण के लिए जो भी प्रत्याशी पूरे मनोयोग से क्षेत्रीय जनता के साथ होगा, उसे ही क्षेत्र की जनता समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed