{"_id":"589f40544f1c1b293837906e","slug":"dhan-singh-and-ganesh-godiyal-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन सिंह और गणेश गोदियाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन सिंह और गणेश गोदियाल को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी (ब्यूरो)। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिटर्निंग आफिसर श्रीनगर ने दो लोगों को नोटिस जारी किया है। पहले मामले में बिना अनुमति आफिस खोलने व शराब का सेवन करवाने के मामले में विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर ने डॉ. धन सिंह रावत को नोटिस जारी किया है। इस मामले में फतेह सिंह ने शिकायत की थी कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय खोलने व कार्यालय में शराब का सेवन किया जा रहा है। उड़नदस्ता की टीम जब मौके पर पहुंची तो मौके पर कार्यालय बिना अनुमति के संचालित होता पाया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर गणेश गोदियाल को बिना अनुमति जनसभा करने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बिना अनुमति जनसभा करने व वाहनों का प्रयोग करने का जिक्र किया गया है। इसका जवाब तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन