फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DFO sent a notice

वनाग्नि बुझाने मौके पर न पहुंचने पर डीएफओ से जवाब तलब

Mon, 18 Apr 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Mon, 18 Apr 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
DFO sent a notice
जंगल में आग। - फोटो : अमर उजाला

कंडोलिया मंदिर के नीचे के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर न पहुंचना सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के अधिकारियों को महंगा पड़ सकता है। गढ़वाल वृत्त के वन संरक्षक जीएस सोनार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ को जवाब तलब कर दिया है।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रविवार को चीड़ के जंगल में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैल गई लेकिन धू-धू कर जल रहे जंगलों पर वन विभाग की निगाह नहीं पड़ी। बाद में अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यह घटना मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर के जंगल में होने के बाद भी वन विभाग सोया रहा है।
विज्ञापन


इस घटना से वन विभाग के बेखबर रहने की बात सोमवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गढ़वाल वृत्त के वन संरक्षक जीएस सोनार सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत को जवाब तलब किया है। वन संरक्षक जीएस सोनार ने कहा कि विभागीय कार्यालयों से कुछ दूर सिविल वन में लगी आग को बुझाने के लिए विभाग का मौके पर न पहुंचना गंभीर बात है। इस मामले में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत लिखित जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed