{"_id":"d3796db1196d87f0885b61a1a6ad11bf","slug":"development-work-had-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अरब 19 करोड़ रुपये के कार्य हुए ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अरब 19 करोड़ रुपये के कार्य हुए ठप
श्रीनगर
Updated Sun, 13 Dec 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण यहां स्थित तीन डिवीजनों के करीब एक अरब 19 करोड़ के निर्माण कार्य प्रभावित हो गए हैं। आखिरी चरण में चल रही देवप्रयाग सीवरेज योजना का निर्माण भी ठप गया है। श्रीनगर में पेयजल निर्माण एवं संसाधन निगम, गंगा अनुरक्षण इकाई और निर्माण इकाई के दफ्तर स्थापित हैं। वर्तमान में निर्माण इकाई के अधीन ढिकवाल गांव ग्राम समूह पंपिंग योजना, कोलपाट, बिडोली, कुई, विसल्ड और एनआईटी पंपिंग योजना सहित 16 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। वहीं गंगा अनुरक्षण इकाई वर्तमान में देवप्रयाग में सीवरेज प्लांट और पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। यहां काम अंतिम चरण में है।
नमामि गंगे पर भी असर
श्रीनगर। पेयजल निगम में हड़ताल लंबी खिंचती है तो केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर भी असर पड़ेगा। निगम ने श्रीनगर में लगभग 19.50 अरब, श्रीकोट में 9.26 करोड़, कीर्तिनगर में 3.07 करोड़ और रुद्रप्रयाग में 8.41 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी है। अब इन योजनाओं की जांच को टीम के आने की संभावना है। यदि हड़ताल रहती है, तो स्थलीय निरीक्षण नहीं हो पाएगा।