फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Development of the country will be done by adopting solar energy scheme'

‘सौर ऊर्जा योजना को अपनाने से होगा देश का विकास’

Tue, 28 Sep 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
'Development of the country will be done by adopting solar energy scheme'
कोटद्वार के बीईएल सामुदायिक केंद्र में आयोजित सेमिनार में मौजूद लोग। - फोटो : KOTDWAR
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की श्रमिक कल्याण समिति की ओर से आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सौर ऊर्जा परियोजना विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बीईएल के अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों पर विचार व्यक्त किए। कहा कि सौर ऊर्जा योजना को अपनाने से ही राज्य और देश का समुचित विकास संभव है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को बीईएल के सामुदायिक केंद्र सभागार में आयोजित सेमिनार का मुख्य अतिथि संस्थान के महाप्रबंधक रूधिरामूर्ति ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सौर ऊर्जा परियोजना एक महत्वपूर्ण योजना है। सौर ऊर्जा को अपनाने से प्रदेश और देश का विकास होगा। इस अवसर पर उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण के प्रतिनिधि निशांत सिंघल ने प्रदेश सरकार की सोलर रूफ टॉप स्कीम और एक किलोवाट से सौ किलोवाट तक की परियोजनाओं की जानकारी की। कार्यक्रम में कर्मचारी संगठन अध्यक्ष निर्मल नवानी, महासचिव जगमोहन रावत, उपाध्यक्ष बालम सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप बडोला, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, शालिनी, लतेश, विनीता नैथानी, रोशन जुयाल, लियाकत हुसैन व समिति की सचिव अनुसूया रावत, ऑडिटर संजीव कुमार, सह सचिव प्रदीप नेगी, कोषाध्यक्ष कमलेश आदि उपस्थित थे। संचालन श्रमिक कल्याण समिति के सचिव अनुसूया रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed