{"_id":"869cd65c23d736c8cdca330223e148ec","slug":"dev-doliya-on-ardh-kumbh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धकुंभ के शाही स्नान में शामिल होंगी देव डोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धकुंभ के शाही स्नान में शामिल होंगी देव डोलियां
पौड़ी
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री देवभूमि संस्कृति एवं विरासतीय शोभा यात्रा समिति की बैठक में अर्द्धकुं भ-2016 में देव डोलियों के शाही स्नान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने राज्य की विभिन्न देव स्थलियों से कुंभ में शाही स्नान के लिए देव डोलियां लाने का न्योता दिया।
डांडानागराज मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में यात्रा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि अर्द्धकुुंभ-2016 के तहत 22 अप्रैल को शाही स्नान होना है। इसके लिए पौड़ी जिले व राज्य के अन्य जिलों से देव डोलियों को शाही स्नान कराने के लिए यात्रा समिति की ओर से न्योता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाही स्नान के लिए पौड़ी के डांडा नागराज, बिनसर महादेव, आदेश्वर महादेव, बगानी खाल से मां ज्वाल्पा आदि देव डोलियों को शाही स्नान का न्योता दिया गया है। गांववासी ने बताया कि यात्रा समिति का उद्देश्य राज्य की विरासत, संस्कृति व परंपरा को बचाने तथा अगली पीढ़ि को देवभूमि के संस्कारों से अवगत कराना है।
यात्रा समिति की ओर से 22 अप्रैल से पूर्व ही प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर अन्य देव स्थलों से भी देव डोलियों को शाही स्नान के लिए हरिद्वार में आमंत्रित किया जाना है। इस मौके पर यात्रा समिति के प्रदेश सचिव देवेंद्र कुकरेती, प्रदेश महामंत्री भोपाल चौधरी, जिला संयोजक अनसूया प्रसाद, चंद्रशेेखर चमोली, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।