फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of villagers at loniv office

लोनिवि दफ्तर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 11 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers at loniv office
लंगूरगाड नदी में पुल का निर्माण न होने से दुगड्डा में राज्य सरकार का पुतला दहन करते जुवा ग्राम पं? - फोटो : KOTDWAR
हनुमंती-जुवा मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण न होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत जुवा, भैड़गांव व बंगला गांव के ग्रामीणों ने हाईवे और दुगड्डा लोनिवि दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द पुल निर्माण की मांग की। इसके बाद ग्रामीण लंगूरगाड गाए और यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लंगूरगाड नदी में मोटर पुल के निर्माण की मांग को लेकर जुवा, भैड़गांव व बंगला गांव के ग्रामीण एकजुट हुए और नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए लोनिवि कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद लोनिवि कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बने हुए दस साल से अधिक का समय हो गया, लेकिन नदी में पुल न बनने से बरसात में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किए, लेकिन पुल निर्माण का केवल आश्वासन ही मिला है। इसके बाद ग्रामीण लंगूरगाड गए और यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान आसमां बेगम, बिजेंद्र सिंह, उप प्रधान जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र चौधरी, मनोज कंडवाल, मोहित सिंह, आशा देवी, सावित्री देवी, गुड्डी देवी, हरीश सिंह, मनोती देवी, नीलम देवी, सुलोचना देवी, युद्धवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोट
30 मीटर पुल के निर्माण के लिए 268.68 लाख की लागत का आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed