फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demonstration of Anganwadi workers in Tehsil

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 30 Sep 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Anganwadi workers in Tehsil
दो दिन से ब्लाक मुख्यालय दुगड्डा में आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से कोटद्वार तहसील में आंदोलन शुरू कर दिया है। वह एक सूत्री मांग 18 हजार रुपये मानदेय करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने मानदेय 18 हजार रुपये करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि महंगाई के दौर में कम मानदेय पर कार्य करने में उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष अंबिका रावत, रश्मि नेगी, पुष्पा नेगी, प्रभा जोशी, राखी कुकरेती, मीनाक्षी नैथानी, पूनम असवाल, रोशनी, बबीता नेेगी, हेमलता रावत, रश्मि अग्रवाल, शांता रावत और माधुरी आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार स्थगित
कोटद्वार। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार तहसील में 60वें दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य सचिव की ओर से मिले आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। साथ ही उनकी मांग पूरी नहीं करने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन की अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि 29 सितंबर को आशाओं के सचिवालय घेराव करने के बाद स्वास्थ्य सचिव ने यूनियन की पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में शासनादेश जारी कराने का आश्वासन दिया, जिस पर यूनियन ने स्वास्थ्य सचिव की बात को मानते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, सुमित्रा भट्ट, सुनीता रावत, कलावती देवी, कविता नेगी, प्रीति, दीपा गुसाईं, मंजू नेेगी, राखी, कल्पना काला, कुसुम रावत, नीलम नेगी, हेमा, हेमलता, गोदांबरी देवी और रेनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed