{"_id":"61be0c8dafdb2b5f653dc64d","slug":"demonstration-against-the-management-of-district-cooperative-bank-employees-kotdwar-news-drn399152175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक में विप्रो के स्थान पर टीसीआईएल कंपनी का सॉफ्टवेयर लेने पर भड़के बैंक कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नए सॉफ्टवेयर से बैंक संचालन का निर्णय वापस लेने की मांग की।
शनिवार को को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले जिला सहकारी बैंक गढ़वाल के कर्मचारी मुख्य कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने बैंक प्रबंधन के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने कहा कि पूर्व में संचालित विप्रो के सॉफ्टवेयर फिनेकल के माध्यम से बैंक की ओर से उपभोक्ताओं को सुगम और सुचारु बैंकिंग सेवाएं दी जा रही हैं। बैंक का विप्रो से 31 दिसंबर 2022 तक का अनुबंध है, लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से विप्रो के स्थान पर टीसीआईएल से सॉफ्टवेयर की सेवाएं लेने के लिए अनुबंध किया गया है लेकिन नए सॉफ्टवेयर से कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं कार्य के विलंब होने पर इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। कहा कि आंदोलन को जारी रखने के लिए 19 दिसंबर को फिर से यूनियन की बैठक होगी। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष दीपचंद्र पांडेय, रतन भंडारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, सुमन मैंदोला, अनिता रावत, राजीव चौहान, दीपक बडोला, पूनम, सचिन बिरला, अमर सिंह, जेके सिंह, सोमेंद्र असवाल, अमित अंथवाल और संतोष रावत आदि बैंक कर्मी मौजूद थे।