फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to restore the rights of the people of Uttarakhand by implementing the Fifth Schedule.

Kotdwar News: पांचवीं अनुसूची लागू कर उत्तराखंड वासियों के अधिकार लौटाने की मांग

Sun, 13 Sep 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 13 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore the rights of the people of Uttarakhand by implementing the Fifth Schedule.
संवैधानिक कवच से ही सुरक्षित होंगे जल, जंगल और जमीन
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड एकता मंच (यूईएम) की बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड में पांचवीं अनुसूची लागू करने की मांग उठाई। कहा कि पांचवीं अनुसूची संवैधानिक कवच है और 12 अन्य हिमालयी राज्यों की तर्ज पर इसे उत्तराखंड में लागू कर मूल निवासियों के अधिकार वापस किए जाने चाहिए।
नजीबाबाद मार्ग पर एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मूल निवासियों को ट्राइब का दर्जा और पांचवीं या छठी अनुसूची का संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के मूल निवासियों को इससे वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल आरक्षण की मांग नहीं, बल्कि चीन और नेपाल की सीमा से लगे संवेदनशील राज्य की सुरक्षा और हिमालय को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पांचवीं अनुसूची लागू होने से जन सांख्यिकीय असंतुलन पर रोक, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा, सख्त भू-कानून और मूल निवास 1950 की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जल, जंगल और जमीन आधारित संसाधनों से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रिवर्स पलायन होगा। साथ ही संस्कृति और भाषा का संरक्षण, महिला सुरक्षा, भूमिहीन किसानों के अधिकार और ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार मिल सकेंगे। बैठक में हरिद्वार से सुशील रावत, देहरादून से अनूप बिष्ट और शंकर मठ आश्रम रुड़की के महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती ने विचार रखे। इस दौरान राम कंडवाल, महिमानंद डोबरियाल, महेंद्र रावत, महेंद्रपाल सिंह रावत, अनुसूया सेमवाल, प्रवेश नवानी, उम्मेद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed