फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to honor national player Rajendra Singh Dhami

राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी को सम्मान देने की मांग

Wed, 02 Sep 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to honor national player Rajendra Singh Dhami
भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी के पिथौरागढ़ में सड़क किनारे पत्थर तोड़ने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खिलाड़ी को सम्मान देने की मांग उठने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार से खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी को सम्मानजनक पद पर तैनाती देने की मांग की। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र सिंह धामी के बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और खेल मंत्री अरविंद पांडे से चर्चा की है। विधायक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानजनक पदों पर तैनाती देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए खेल मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने दिव्यांग खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के आदेश विभागीय उच्चाधिकारियों को दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed