{"_id":"64c8f644257cf4e96e0f3b6f","slug":"demand-to-deploy-only-local-prd-jawan-in-the-block-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-1847-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ब्लॉक में स्थानीय पीआरडी जवान को ही तैनात करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ब्लॉक में स्थानीय पीआरडी जवान को ही तैनात करने की मांग
Tue, 01 Aug 2023 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिले के अन्य ब्लॉकों से कोटद्वार में पीआरडी जवानों को तैनात करने से आक्रोशित दुगड्डा ब्लॉक के पीआरडी जवानों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य को पत्र भेजकर दुगड्डा ब्लॉक में स्थानीय प्रशिक्षित पीआरडी के जवानों को ही तैनात करने की मांग की।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में दुगड्डा ब्लॉक के पीआरडी जवानों ने विभाग पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि दुगड्डा ब्लाॅक में करीब 350 प्रशिक्षित पीआरडी के जवान हैं जिनमें से अधिकतर को कुछ महीने की सेवा के बाद अब ड्यूटी नहीं दी जा रही है। जबकि पौड़ी जिले के अन्य ब्लॉकों से पीआरडी के जवानों की दुगड्डा ब्लॉक में तैनाती दी जा रही है। इससे जवानों में आक्रोश है। बैठक में पीआरडी जवान सुनील कुमार, पपेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, हरीश चंद्र, दिनेश कुमार, भीम सिंह, संजय कुमार, अनीसा बानू, मोनिका देवी, राखी, रेनू आदि मौजूद रहे। संवाद