फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand for train from Kotdwar to Delhi starts gaining momentum

Kotdwar News: कोटद्वार से दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग पकड़ने लगी जोर

Sat, 21 Dec 2024 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for train from Kotdwar to Delhi starts gaining momentum

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार से दिल्ली के लिए तड़के ट्रेन संचालित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ने आमजन की मांग से रेल मंत्रालय के अनु सचिव को अवगत कराते हुए पत्र भेजा है।आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पर्वतीय मूल के लोगों के अलावा व्यापारी वर्ग और कामकाजी लोगों की सुविधा को देखते हुए कोटद्वार से दिल्ली के लिए तड़के एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की मांग की थी। उन्होंने पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी और रेलवे महाप्रबंधक सहित अन्य उच्च रेल अधिकारियों को भेजा था।
पत्र में सुझाव देते हुए बताया गया कि कोटद्वार से तड़के पांच और छह बजे के बीच में एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार से दिल्ली के लिए चलाई जाती है और यही ट्रेन शाम को वापस कोटद्वार पहुंचती है तो इससे रेलवे को अनुमानित एक से डेढ़ करोड़ रुपये प्रतिमाह की आय होगी और कोटद्वार एवं पर्वतीय क्षेत्र सहित नजीबाबाद, बिजनौर, गजरौला मार्ग के कई क्षेत्रों के लोगों, व्यापारियों और कामकाजी लोगों को रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




उत्तराखंड शासन के अपर सचिव नरेंद्र कुमार जोशी ने रेल मंत्रालय केंद्र सरकार के अनु सचिव को पत्र भेजा है। जिसमें कोटद्वार से दिल्ली के लिए प्रात: ट्रेन का संचालन करने की मांग से अवगत कराते हुए इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराने के लिए कहा है। वहीं, आम जन की परिवहन से जुड़ी आवश्यकता से शासन और रेल मंत्रालय को अवगत कराने के लिए मनोज शर्मा ने कोटद्वार एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में व्यापारी, कामकाजी एवं युवा विद्यार्थी वर्ग से संपर्क जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रेनें तो हैं, लेकिन नहीं है अनुकूल

जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 3:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे कोटद्वार पहुंचती है। इसी तरह रात्रि 10 बजे आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे कोटद्वार पहुंचती है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed