फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Degree awarded to 120 students, six got gold medals

120 छात्रों को दी गई उपाधि, छह को मिले स्वर्णपदक

Sat, 26 Mar 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Degree awarded to 120 students, six got gold medals
हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय पोखड़ा के दीक्षांत समारोह में छात्रों को उपाधि प्रदान करते चांसलर ? - फोटो : KOTDWAR
हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय पोखड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में 120 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छह प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन

हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय शिवनगर धैड़गांव पोखड़ा के परिसर में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में गढ़वाल में विकास योजनाओं में उल्लेखनीय योगदान करने वाले नरेश गुप्ता और कुमाऊं क्षेत्र में स्वरोजगार सृजन के क्षेत्र में कार्य करने वाले शरद गुप्ता को प्रोफेसर की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। कुलाधिपति प्रो. शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय इस वर्ष प्रथम दीक्षांत समारोह में 120 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान कर रहा है। विश्वविद्यालय व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर पलायन रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉ. एनके सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों की ओर बढ़ रहा है। पहले दीक्षांत समारोह में पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक की उपाधि के साथ ही डिप्लोमा भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह विश्वविद्यालय क्षेत्र का महत्वपूर्ण संस्थान है। यहां से युवाओं को शिक्षा के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। समारोह में प्रति कुलाधिपति प्रेम जलुधिया, डॉ. गणेश त्यागी, संजीव त्यागी, कुलपति प्रो. नंदकिशोर सिन्हा, प्रो. आलोक भारद्वाज, हर्ष कुमार, पूनम, ऋषिश्वर, सत्य प्रकाश सिंह, राज सिंह आदि मौजूद थे। संचालन रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार डे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed