फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DDA and property tax deceive public: Mandola

डीडीए और संपत्ति कर जनता के साथ धोखा : मैंदोला

Wed, 11 Nov 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
DDA and property tax deceive public: Mandola
उत्तराखंड विकास समिति ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) और संपत्ति कर के विरोध में शिवपुर में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद मैंदोला ने डीडीए और संपत्ति कर को नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों की जनता के साथ धोखा करार दिया। समिति ने कोटद्वार को जिला बनाने समेत कई ज्वलंत मुद्दों के निराकरण की मांग राज्य सरकार से की।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीडीए लागू होने से सबसे अधिक परेशान कोटद्वार भाबर में पूर्व की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों के लोग हैं। किसानों को छोटे निर्माण के लिए भी डीडीए दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिना सुविधाएं दिए लोगों से टैक्स वसूलने की कवायद का समिति ने विरोध किया। इस मौके पर कोटद्वार को जिला बनाने, लालढांग मार्ग का निर्माण करने, मेडिकल कालेज और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की मांग की गई। जनसभा में पूरण सिंह नेगी, जेएस रावत, एनएस नेगी, बालम सिंह, विपुल कुमार, वीरेंद्र प्रसाद कुकरेती, भगीरथी देवी, खेम सिंह, सादर सिंह और प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed