फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DAV's Amira Singhal became topper by scoring 99% marks

Kotdwar News: 99 फीसदी अंक हासिल कर डीएवी की अमाइरा सिंघल बनीं टॉपर

Tue, 13 May 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
DAV's Amira Singhal became topper by scoring 99% marks

विज्ञापन
कोटद्वार। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार छात्राओं ने परचम लहराया है। डीएवी पब्लिक स्कूल की अमाइरा सिंघल ने सर्वाधिक 99 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया। शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने बताया कि अमाइरा सिंघल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सत्यांशीस्था ने द्वितीय, 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सृष्टि डबराल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 19 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन


श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी ने बताया कि इंटर कला वर्ग में रिद्धि मानिक ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, पल्लवी रावत ने 96 प्रतिशत व अंजली कुकरेती ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में अखिल डबराल, प्रदीप रावत, प्रियांशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में प्रियांशु बेबनी ने 95 प्रतिशत, रितिका बिष्ट ने 91 प्रतिशत अंक और प्रगति रौतेला ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कॉलर्स एकेडमी की प्रधानाचार्य एकता रावत ने बताया कि विज्ञान वर्ग में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अंजली रावत ने विद्यालय टॉप किया। अरीबा ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे व 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कृष्णा ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, वंशिका चावला ने 84.8 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान हासिल किया। कला वर्ग में निहारिका तिवारी ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम व रिया गुसाईं ने 87.2 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पाया।

टीसीजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग में वर्निका तोमर और कला वर्ग में काश्वी बिष्ट ने सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप किया। वाणिज्य वर्ग में सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक हासिल कर माही भाटिया प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि 19 बच्चोें ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर मोटाढांक के प्रधानाचार्य सुभाष ढौंडियाल ने बताया कि विद्यालय का इंटर बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में खुशी नेगी ने सर्वाधिक 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान वर्ग की छात्रा खुशी नेगी और अंशिका रावत संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि सर्वाधिक 83.6 प्रतिशत अंक हासिल कर राजन कुमार विद्यालय के टॉपर रहे। 82.2 प्रतिशत अंक हासिल कर रितिका गुसाईं दूसरे और 80.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अदिति तीसरे स्थान पर रही।



हैप्पी होम स्कूल की निदेशक उषा सिंह व प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि इंटर विज्ञान वर्ग में आद्या गिलरा ने सर्वाधिक 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, मो. सुभान डाबर सैफी ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, निपुण शर्मा ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा एवं अनुभव केष्टवाल ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पाया। वाणिज्य वर्ग में सिद्धम शर्मा ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान व सिमरन ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में जिज्ञासा ने सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

भाबर के एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता में सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्नेहा रावत (वाणिज्य वर्ग) ने 96.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ममता चौहान (कला वर्ग) ने 94.8 और केशव रौतेला (कला वर्ग) ने 93.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने बताया कि बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। दसवीं के परीक्षा परिणाम में 24 छात्र-छात्राओं और बारहवीं में 18 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



हैरिटेज एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ. रूपमाला सिंह ने बताया कि कला वर्ग में ज्योतिरादित्य बौंठियाल ने सर्वाधिक 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, वैशाली राणा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में वैभव मिश्रा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम, 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कनिका रावत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में याशिका परमार ने सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नवयुग पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में अनुष्का और नेहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वणिज्य वर्ग में प्रियांशी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और विज्ञान वर्ग में साक्षी ने 90 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एमकेवीएन कण्वघाटी में आर्यन कुकरेती ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अंशिका नेगी और अनुज कुकरेती ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय, आंंचल ने 90 प्रतिशत प्राप्त तीसरा स्थान प्राप्त किया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में खुशी ने 95.8 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। नितिन ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और सोनाली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

.



आरपी स्कूल में मेहुल अग्रवाल और बलूनी स्कूल में अक्षित जोशी टॉपर

कोटद्वार। कोटद्वार से सटे यूपी के बिजनौर जिले में स्थित आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा जिला बिजनौर के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 21 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त इस वर्ष भी क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग (गणित) में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेहुल अग्रवाल विद्यालय के टॉपर रहे। कला वर्ग में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कनिष्का भट्ट ने द्वितीय, 94 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान (जीव विज्ञान) परमीत कौर ने तीसरे स्थान पाया। 92 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) की मयंक सैनी चतुर्थ स्थान पर रहे। 90 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग की प्रियांशी और तुषार संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।



बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक जिला बिजनौर के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि विद्यालय का इंटर बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में अक्षित जोशी ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मिष्टी नेगी दूसरे, 91 प्रतिशत अंक हासिल कर स्वेच्छा रावत और तनु भट्ट संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में 95.3 प्रतिशत अंक हासिल कर साक्षी रावत प्रथम, 85.1 प्रतिशत अंक हासिल कर सोफिया अली ने दूसरा स्थान पाया। छह छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। संस्थान की प्रबंध निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


.



आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन का 10वीं और 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में सीबीएसई के इंटर व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इंटर में कला वर्ग में कशिश और विज्ञान वर्ग में अंबिका रावत ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में देवेंद्र बिष्ट ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। अनुकृति बिष्ट ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने एआई विषय में 100 नंबर प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed