फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DAV Public School stands first in Mathematics Quiz Competition

Kotdwar News: गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम

Sun, 22 Dec 2024 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
DAV Public School stands first in Mathematics Quiz Competition
कोटद्वार। महर्षि विद्या मंदिर कोटद्वार में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती एवं राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में अंतर विद्यालयी गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नगर के 11 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुसूया वर्मा ने किया। उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर को गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की पहल करने के लिए बधाई दी। कहा कि गणित एक ऐसा विषय है, जो हर क्षेत्र में काम आता है। ऐसी प्रतियोगिता होनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह गुसाईं ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बड़ी अहम होती है।
विज्ञापन

इससे बच्चों को नई सीख मिलती है। वर्तमान प्रतियोगी युग में प्रतियोगिताएं पास करने वाले बच्चे ही सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न एवं महर्षि ज्ञान पत्रिका भेंट की। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर ने द्वितीय, एसजीजीआर पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रशांत तिवारी, राहुल एवं पंकज नेगी ने छात्रों से प्रश्न पूछे। स्कोरर की भूमिका शौर्या एवं प्रतिभा ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गणित प्रवक्ता प्रशांत तिवारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed