फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   dav dehradun is mahila hockey champion

डीएवी देहरादून बना महिला हॉकी चैंपियन

Fri, 15 Jan 2016 06:35 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 15 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय स्टेडियम कोटद्वार मेें सात टीमों के बीच खेले गए दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी हॉकी (महिला) प्रतियोगिता का फाइनल डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने 10-0 से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी को हराकर अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एसजेएनपी पीजी कॉलेज हरिद्वार को 7-0 से परास्त किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार और राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के बीच खेला गया जिसमें नई टिहरी की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट के जरिए कोटद्वार को हराया। इससे पहले खेले गए क्वाटर फाइनल मुकाबलों के पहले मैच में एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार ने राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी को एक के मुकाबले दो गोलों से मात दी।
विज्ञापन

दूसरे मैच में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी ने राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को हराया। तीसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार ने एसआरटी कैंपस बादशाहीथाल टिहरी को शिकस्त दी। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एमएस रौतेला ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एमबीएस कंडारी ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी महाविद्यालय के प्राध्यापकों, टीम मैनेजर, कोच, रेफरी और स्टेडियम कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. डीएस नेगी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. सुरमान आर्य, डॉ. लता कैडा, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. बीपी उनियाल, शेखर मैठाणी, संदीपी किमोठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed