फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Damage caused by debris from highway widening

Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण के मलबे से हो रहा नुकसान

Mon, 01 Jun 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 01 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Damage caused by debris from highway widening
सतपुली। गुमखाल-सतपुली मार्ग पर हाईवे चौड़ीकरण का मलबा फेंके जाने से जयहरीखाल क्षेत्र के रैतपुर गांव में निजी भूमि, वन क्षेत्र, पैदल मार्ग और सिंचाई गूल को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन

वन पंचायत रैतपुर के सरपंच विक्रम सिंह रावत ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण गांव के कई संसाधन प्रभावित हुए हैं। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद हाईवे से निकला मलबा गांव की ओर ही डाला जा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed