फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dadamandi won the opening match by defeating Navali

नवली को हरा डाडामंडी ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 21 Dec 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Dadamandi won the opening match by defeating Navali
गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति डाडामंडी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में डाडामंडी की टीम ने नवली गांव की टीम को हराकर उद्घाटन मैच जीता।
विज्ञापन

गेंद मेला मैदान डाडामंडी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ व्यापारी सुरेश देवरानी ने किया। उद्घाटन मैच डाडामंडी और नवली गांव की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डाडामंडी की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 166 रन बनाए। सूरज ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवली गांव की टीम 91 रनों पर ही सिमट गई। डाडामंडी की ओर से आशीष ने 5 विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रही। इस मौके पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, अनूप कुमार, रोहित, गौतम, राहुल, मुकेश, सोहन सिंह, सुबोध, मनिंदर, रमेश, विपिन डोबरियाल, राजेश रावत, राजेंद्र रावत, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed