फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dabish, questioning at railway station in search of suspects.

संदिग्धों की तलाश में रेलवे स्टेशन पर दबिश, पूछताछ

Mon, 17 Apr 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 17 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dabish, questioning at railway station in search of suspects.
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

यूपी बॉर्डर से सटे गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में बढ़ रहे अपराध पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने बाहर से आने वाले श्रमिकों और लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। जीप, टैक्सी, बस और ट्रेन से आने और जाने वाले लोगों की औचक जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह एसएसआई मो. यूूुनुस की अगुवाई में पुलिस फोर्स जैसे ही रेलवे स्टेशन पहुंचा, वहां बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसे रेलवे की जोनल चेकिंग समझते हुए बेटिकट यात्री पुलिस फोर्स को देखते ही पटरी पारकर फरार हो गए। इस मौके पर पुलिस टीम ने जहां 40 लोगों का सत्यापन किया, वहीं आईडी लेकर न आने वालों को बैरंग लौटा दिया। कहा कि बाहर से कोटद्वार में काम करने के लिए आने वालों को अपने साथ आईडी प्रूफ जरूर लाना होगा। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे नजीबाबाद से पहली ट्रेन कोटद्वार पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंच गई। पुलिस फोर्स को देखकर यात्रियों ने इसे जोनल चेकिंग समझकर अपने टिकट दिखाने शुरू कर दिए, लेकिन पुलिस उनके टिकट नहीं, आईडी जांचने में दिलचस्पी ले रही थी। इससे पहले दर्जनों बेटिकट यात्रियों ने काशीरामपुर तल्ला की ओर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों को पुलिस ने दबोच लिया, जिन्हें आईडी प्रूफ चेक करने के बाद छोड़ दिया गया। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन दिनों सत्यापन का कार्य चल रहा है। बिना आईडी प्रूफ के बाहरी श्रमिकों को कोटद्वार में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी का कहना है कि हाल में हुई टप्पेबाजी और अपराध की घटनाओं पर पुलिस की छानबीन चल रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे किए जाएंगे। पुलिस के सत्यापन अभियान में जनता का सहयोग जरूरी है। 
                 
पांच महीने में छह वारदातें, अपराधी गिरफ्त से बाहर 
कोटद्वार।
पांच महीने में कोटद्वार में टप्पेबाजी, ठगी और सम्मोहन की छह घटनाओं से शहर और ग्रामीण अंचलों में भय का माहौल है। टप्पेबाज महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। ये छह घटनाएं वे हैं जो पुलिस में दर्ज हैं। कई ऐसी घटनाएं भी हैं, जो पुलिस तक नहीं पहुंचती हैं। जेवर पहनकर बाजार आने से महिलाएं कतराने लगी हैं। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में तो जुटी है, लेकिन अपराधी अभी उनकी गिरफ्त से बाहर हैं।

शहर में अब तक हुई टप्पेबाजी और सम्मोहन की घटनाएं                   
03 दिसंबर, 2016 को बदरीनाथ मार्ग पर थाने के बाहर आमसौड़ निवासी अनीता देवी के कानों के कुंडल और पर्स लेकर बदमाश फरार।                         
18 फरवरी, 2017 को देवी रोड स्थित एक बैंक से पैसे निकालकर बाहर आ रही ध्रुवपुर निवासी कमला देवी का पर्स और कुंडल छीने।                         
10 मार्च-नजीबाबाद रोड में बलभद्रपुर निवासी अनुसूया रावत से बदमाश पचास हजार की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।                         

05 अप्रैल- झंडाचौक में द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम देवीखेत निवासी गुड्डी देवी को झांसा देकर बदमाश सोने की चेन लेकर फरार हो गए।                                          
07 अप्रैल- काशीरामपुर निवासी 77 वर्षीय निर्मला देवी को झांसा देकर बदमाश सोने के दो कंगन, कुंडल और नगदी लेकर फरार हो गए। 

13 अप्रैल- जौनपुर में बैंक कालोनी निवासी वंदना कुकरेती के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार, नहीं लगा सुराग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed