फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cylinder supply has been suspended in Barkot for several days.

Kotdwar News: बड़कोट में कई दिनों से नहीं हुई सिलिंडर की आपूर्ति

Wed, 01 Apr 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 01 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Cylinder supply has been suspended in Barkot for several days.
चिन्यालीसौड़ में खाली लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन

बड़कोट/ चिन्यालीसौड़। रसोई गैस की लगातार किल्लत से आमजन परेशान हैं। बड़कोट नगर में लोग गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही है। बड़कोट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से इंडेन गैस की आपूर्ति पूरी तरह ठप है वहीं चिन्यालीसौड़ में भी बुधवार को गैस के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी लेकिन समिति सिलेंडर की वजह से ज्यादातर लोग लौट गए।
बुधवार को तीसरे दिन भारत गैस की एक गाड़ी बड़कोट पहुंची लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि आधे से ज्यादा लोगों को बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं इंडेन गैस उपभोक्ताओं की स्थिति और भी खराब है। कई दिनों से इंडेन गैस की आपूर्ति ठप है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने करीब 10 दिन पहले गैस बुक कराई थी लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हर रोज लोग उम्मीद के साथ लाइन में लगते हैं लेकिन गैस की गाड़ी न आने से निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं चिन्यालीसौड़ में रसोई गैस के लिए बुधवार को उपभोक्ताओं को आठ घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो पाई। आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ा। ट्रक 200 सिलिंडर लेकर आया था लेकिन लाइन में लगे उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी थी। गैस एजेंसी मैनेजर चिन्यालीसौड़ फौजाराम ने बताया कि सिलिंडर की समस्या जल्द नियंत्रण में आएगी। उपभोक्ता संयम और धैर्य का परिचय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed