{"_id":"5faab7978ebc3e9b9b4556e1","slug":"cultural-programs-will-also-be-held-at-adventure-festival-kotdwar-news-drn361654732","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मेगा एडवेंचर फेस्टिवल आयोजन स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मेगा एडवेंचर फेस्टिवल आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयारघाटी बिलखेत में 19 नवंबर से होने वाले चार दिवसीय मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल की तैयारियों का डीएम डीएस गर्ब्याल ने जायजा लिया। जीआईसी बिलखेत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि स्पोर्ट्स फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
बिलखेत पहुंचे डीएम डीएस गर्ब्याल ने आयोजन स्थल पर मंच और परिसर में टेंट आदि को व्यवस्थित रूप से स्थापित करने, शौचालय, पेयजल व बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महोत्सव के दौरान शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिससे विभिन्न प्रांतों के पर्यटक स्थानीय संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। उन्होंने हिमालय एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हासा) और होटल व्यवसायियों के साथ वार्ता कर आयोजन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने होटलों, आयोजन स्थल व सभी आवश्यक उपकरणों को सैनिटाइज करने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश भी दिए। हिमाचल से पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे युवाओं ने डीएम से भेंटकर अपने अनुभव सुनाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एसडीएम एसएस राणा (सदर), योगेश मेहरा (कोटद्वार), अपर्णा ढौंडियाल (लैंसडौन), संदीप कुमार (सतपुली), जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, एआरटीओ कोटद्वार आरएस कटारिया, प्रधानाचार्य राकेश मोहन रावत, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, होटल एसोसिएशन लैंसडौन के सचिव अजय सतीजा, उपाध्यक्ष अजय ढौंडियाल, हासा के सचिव विनय कुमार आदि मौजूद रहे।