फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   crumbling cleanliness system in the city

कोटद्वार नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crumbling cleanliness system in the city
सफाई कर्मचारियों की पिछले आठ दिनों से चल रही हड़ताल के कारण नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

11 सूूत्री मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे नगर निगम के 40 वार्डों से निकलने वाले कूड़े-कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। क्षेत्र के सुदीप बौंठियाल, पंकज रावत, सरोज बिष्ट, कांति देवी, दीपक काला ने नगर निगम प्रशासन पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कहा कि सफाई कर्मियों की शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। शीघ्र समाधान नहीं निकलने पर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर निगम इकाई के अध्यक्ष शशि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, राजेंद्र जजेड़ी, बलवंत सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। पार्षद सौरव नौडियाल ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। प्रदर्शनकारियों में नरेंद्र घाघट, धीरज गोडियाल, ज्वाला प्रसाद, जितेंद्र गोडियाल, अजय केशियाल, मुकेश गोडियाल, बीरेंद्र, धर्मेंद्र, महेंद्र घाघट, संजीव कुमार, सोनू, गुड्डी देवी, सन्नो, ममता देवी, प्रवेश देवी, मदन, मनोज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने की हड़ताल समाप्त करने की अपील
कोटद्वार। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बदहाल होती सफाई व्यवस्था को देखते हुए नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी की अध्यक्षता में अधिकारियों और हड़ताली कर्मचारी नेताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेयर ने हड़ताली कर्मचारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की।

नगर निगम के मेयर कार्यालय में आयोजित बैठक में मेयर ने सफाई कर्मचारियों की मांग को जायज बताया। नगर निगम बोर्ड पहले ही कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में शासन को प्रस्ताव भेज चुका है, उन्होंने नगर आयुक्त से एक बार फिर से रिमांइडर के रूप में शासन स्तर पत्राचार किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सीओ अनिल जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, ट्रेजरी अधिकारी निवेदिता बिष्ट, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed