फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowd at bus stand, fight for seat

वीकेंड पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, बस की सीट के लिए मारामारी

Sun, 13 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Crowd at bus stand, fight for seat
कोटद्वार। दशहरा पर्व की छुट्टियां खत्म होते ही रविवार को मैदानी क्षेत्रों में वापस लौट रहे यात्रियों को रोडवेज बस में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों को बस अड्डे और सड़कों पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। लोग अपने परिवार और सामान के साथ बस स्टेशन, लालबत्ती चौराहे, देवीरोड के पास घंटों तक बस का इंतजार करते रहे। यात्रियों का अधिक दबाव देखते हुए परिवहन निगम ने मैदानी क्षेत्र के लिए 23 बसों का संचालन किया, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा। यूपी रोडवेज की बसें भी खचाखच भरकर चलीं।
विज्ञापन

रविवार को वीकेंड पर लोग वापस मैदानी क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो में बसों की कमी के चलते डिपो प्रबंधन को यात्रियों के अधिक संख्या में स्टेशन पहुंचने पर उनके लिए बसों का इंतजाम करने में पसीना बहाना पड़ा। बस के डिपो के अंदर आते ही लोगों की बस की सीट के लिए भगदड़ लगी रही। कई बार सीट के लिए यात्रियों में नोकझोंक भी हुई। कोटद्वार डिपो की दिल्ली रूट के लिए 16 बसें चलाई जाती हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी और अन्य रूटों की सात अन्य बसों को इसी रूट पर चलाना पड़ा। कोटद्वार रोडवेज डिपो की बसें कम पड़ने पर लोगों को यूपी रोडवेज की बसों का नजीबाबाद चौराहे, मोटर नगर व देवी मंदिर चौराहे पर घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि दशहरा पर्व की छुट्टियों से लौट रहे यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए रूटीन की बसों के अलावा सात अन्य बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed