{"_id":"5888d6984f1c1b380fcf4866","slug":"catching-fire-brigade-death-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड की चपेट में आने वृद्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायर ब्रिगेड की चपेट में आने वृद्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईएल रोड पर बुधवार शाम फायर ब्रिगेड के वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रप्रकाश (85) निवासी रतनपुर सुखरौ बुधवार शाम को बीईएल रोड पर सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड के चालक ने जैसे ही वाहन को आगे बढ़ाया वैसे ही सड़क पर चल रहे वृद्ध वाहन की चपेट में आ गये।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध फायर ब्रिगेड वाहन के पिछले टायर के नीचे आए, जिससे पेट और पैर बुरी तरह से कुचले गए। आनन-फानन में स्थानीय लोग वृद्ध को एक आटो में डालकर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रतनपुर निवासी आकाश ने बताया कि उसके दादा सब्जी लेने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह दुकानों के पास से गुजरे, फायर ब्रिगेड के वाहन ने उन्हें कुचल दिया। कोतवाली में घटना की तहरीर दी जा रही है। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि यह सड़क हादसे का मामला है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।