{"_id":"5b3d00764f1c1b9d468b4a64","slug":"91530724470-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध होर्डिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर की सुंदरता पर बट्टा लगा रहे अवैध होर्डिंग पर आखिरकार नगर निगम का डंडा चला। नगर निगम ने गिंवईस्रोत से तहसील तक 25 होर्डिंग को ध्वस्त कर जब्त कर लिया। अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई से होर्डिंग और विज्ञापन व्यवसाय से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा।
बुधवार शाम को सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में नगर निगम ने कर्मचारी अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जेसीबी मशीन लेकर सबसे पहले गिंवईस्रोत पुल पर पहुंचे। उन्होंने अवैध होर्डिंग को चिह्नित कर उनको जेसीबी मशीन से तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान होर्डिंग के मालिकों ने इसका विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के सामने उनकी एक नहीं चली। नगर निगम की जेसीबी मशीन ने बदरीनाथ रोड पर एक के बाद एक कुल 25 होर्डिंग बोर्ड तोड़ डाले और ट्रक पर डालकर उन्हें नगर निगम ले गए।
सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया जाएगा। अन्य अवैध होर्डिंग्स को चिह्नित कर लिया गया है, उनको हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-फोटो