{"_id":"5a5e36da4f1c1b66268b4ae9","slug":"81516123866-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुर में वृद्धा के घर से सोने की चेन और नौ हजार की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवपुर में वृद्धा के घर से सोने की चेन और नौ हजार की नगदी चोरी
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सुखरौ पट्टी के शिवपुर गांव में मंगलवार सरे शाम चोरों ने वृद्धा के घर से सोने की चेन और नौ हजार रुपये की नगदी पर उड़ा ली है। घटना के समय वृद्धा घर में ताला लगाकर पड़ोस में अपने रिश्तेदारों के यहां गई थी। चोरी की घटना ताला खोलकर की गई है। सूचना मिलते की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का मौका मुआयना करने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है।
शिवपुर के उपप्रधान चंद्रमोहन जसोला ने बताया कि उनकी वृद्धा मौसी नंदी देवी कांडपाल (70) पत्नी तोताराम घर पर अकेली रहती हैं। उन्हें पति की पेंशन मिलती हैं। मंगलवार को ही वह पेंशन लेकर आई थी। शाम को करीब छह बजे वह घर पर ताला लगाकर पड़ोस में थोड़ी देर के लिए उनके घर आ गई। इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला खोला और घर में एक ब्रीफकेस में रखी नौ हजार की नगदी और सोने की चेन उड़ा ले गए। चोरों ने उनका पूरा घर खंगाला और जाते समय ताले को उसी तरह बंदकर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद वृद्धा घर लौटी। जैसे ही ताला खोलकर वह अंदर घर में दाखिल हुई, उनके पैर तले जमीन खिसक गई। पूरा घर खंगाला हुआ था। ब्रीफकेस खुला पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सरे शाम चोरी की वारदात से ग्रामीण सकते में हैं।
शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला