{"_id":"59f367294f1c1b71548b95e2","slug":"81509123881-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला घर, बैंक का ताला तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खंगाला घर, बैंक का ताला तोड़ने का प्रयास
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के किशनपुर बाजार में चोरों ने एसबीआई की बिल्डिंग में सेंधमारी का प्रयास किया तथा एक घर को खंगाल डाला। आहट सुनकर घर में रह रहे लोग जाग गए, जिससे चोर भाग खड़े हुए। बैंक प्रबंधक की ओर से ताला तोड़ने के प्रयास और मकान स्वामी ने चोरी के प्रयास के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
भवन स्वामी अमित कुकरेती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब ग्यारह बजे चोर उनके घर की खिड़की का कांच तोड़कर उनके घर में घुस गए। घर में घुसते ही उन्होंने सबसे पहले घर में रह रहे लोगों के कमरों की चिटकनियां बाहर से बंद कर दीं और घर का सामान खंगालने लगा। वहां कुछ नहीं मिलने पर वे घर की दीवार में लगा एलईडी टीवी निकालने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आवाज सुनकर घर के सदस्य उठ गए, जिसकी भनक लगते ही चोर वहां से भाग खड़े हुए। घर के सदस्यों ने जब घर का बिखरा सामान और टूटी खिड़की का कांच कमरे में बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी कलालघाटी पुलिस चौकी में दी।
उधर, शुक्रवार सुबह इसी घर के भूतल में स्थित एसबीआई किशनपुर के कर्मचारी और गार्ड जब सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खोलने पहुंचे तो शटर पर लगे ताले पर तोड़ने के निशान पाए गए। बैंक प्रबंधक शकुंतला सेन ने तुरंत इसकी जानकारी कलालघाटी पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश में जुट गई है। बैंक प्रबंधक ने ताला तोड़ने और मकान स्वामी ने चोरी के प्रयास के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।