{"_id":"59f3690f4f1c1b78548b96dd","slug":"61509124367-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। चेक बाउंस मामले में एसीजेएम ने विधानसभा चुनाव लड़ चुके वारंटी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है। कोेर्ट ने आरोपी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए क हा कि विधायक का चुनाव लड़ने को पैसा है, लेकिन कर्ज चुकाने को नहीं।
बाजार पुलिस चौकी ने शुक्रवार को चेक बाउंस मामले में वारंटी सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर एसीजेएम की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जिला कारागार भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2012 का है। वारंटी सुधीर कुमार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था और वह कोर्ट में पेश होने से बच रहा था। सुधीर कुमार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस ने जैसे ही उसे कोर्ट में पेश किया, न्यायाधीश ने उसके द्वारा दूसरे का भुगतान न करने और पेशी पर उपस्थित न होने पर तल्ख टिप्पणी की। कहा कि एमएलए का चुनाव लड़ने को पैसा है दूसरों का कर्ज चुकाने को नहीं। इसके बाद कोर्ट ने सुधीर को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए।