{"_id":"5b16c4ea4f1c1ba06e8b686e","slug":"21528218858-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मी को मूर्छितकर 40 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कर्मी को मूर्छितकर 40 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ाया
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला सहकारी बैंक के पास बदमाशों ने एक वन कर्मी को बेहोश कर उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। घटना की जानकारी तब लगी, जब पीड़ित वन कर्मी अर्द्धबेहोशी की हालत में घर पहुंचा। पीड़ित कर्मी की बेटी की ओर से कोटद्वार कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुखरौ पट्टी के शिवपुर गांव निवासी ललित मोहन बलूनी ने बताया कि वह वन विभाग में कार्यरत हैं। मंगलवार को वह बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक में अपने वेतन खाते से पैसे निकालने गए। खाते से उन्होंने 40 हजार रुपये निकाले और बैग में रखकर बाहर निकल आए। जैसे ही वह पोस्ट आफिस की ओर बढ़े, उनमें बेेहोशी छाने लगी। किसी तरह वह अर्द्धमूर्छित अवस्था में शिवपुर स्थित अपने घर पहुंचे। वहां उनके पास बैग न देखकर परिजनों ने पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। परिजनों की ओर से इस आशय की रिपोर्ट पुलिस में की गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बैंक के बाहर से बदमाश उनके पीछे लग गए और मौका देखकर कुछ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर रुपयों से भरा बैग उड़ा ले गए। उनके बैग में रुपयों के साथ ही बैंक की पासबुक और अन्य दस्तावेज भी थे।